Friday, 14 May 2021

PUBG New State Pre-Registration: अब तक नहीं किया है गेम के लिए प्री-रजिस्टर तो जल्दी करें, ये हैं प्रोसेस

 नई दिल्ली। PUBG New State Pre-Registration: लोकप्रिय मोबाइल गेम PUBG के New State ने हाल ही में मार्केट में एंट्री की है। यह वर्ष 2051 पर आधारित है। यह अभी डेवलपमेंट फेज है और इसे इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, गेम के आधिकारिक लॉन्च से पहले PUBG: New State के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। अगर आप भी इस गेम को खेलने के इच्छुक हैं तो आप भी इसे प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।

 गेम को PUBG Studio द्वारा डेवलप किया गया है। इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। iOS यूजर्स के लिए इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि आप कैसे कर पाएंगे इसके लिए प्री-रजिस्टर।


प्री-रजिस्टर करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जान होगा। फिर गेम को सर्च करना होगा। यहां आपको Pre-register का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर दें। जब भी यह गेम उपलब्ध होगा तो आपके पास एक नोटिफिकेशन आ जाएगी। एक बात का ध्यान रखने की जरुरत है कि भारतीय यूजर्स के लिए इस विकल्प को उपलब्ध नहीं कराया गया है।

याद दिला दें, PUBG: New State बीटा वर्जन के प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी गेम के अल्फा टेस्टिंग के बाद ही सामने आई है। गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम के लिए 10 मिलियन से ज्यादा यूजर्स प्री-रजिस्टर कर चुके हैं।

PUBG: New State की डिटेल्स:

यह गेम वर्ष 2051 पर आधारित है। यह एक फ्यूचिरिक्टिक गेम है। यह गेम उसी तरह से खेला जाएगा जिस तरह से PUBG: 100 प्लेयर्स फाइट खेला जाता था। इसके लिए एक ट्रेलर भी जारी किया गया था। जिसमें यह बताया गया था यह गेम Troi नामक मैप पर आधारित है और इसमें डायवर्स वेपन, ड्रोन्स, डेप्लॉयबल कॉम्बेट शील्ड्स, व्हीकल्स आदि भी शामिल होंगे। खबरों के अनुसार, इसे वर्ष 2021 की दूसरी छमाही में रिलीज किया जाएगा। लेकिन भारत में यह कब तक आएगा या फिर आएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गई है।


15 हजार डोनेट कर खूब लूटी वाहवाही, Sonu Sood ने दिया सबसे अमीर महिला का टैग

 नई दिल्ली: देश इस समय कोरोना के खिलाफ अपनी जंग लड़ रहा है. इस मुश्किल घड़ी में लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं और बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) भी अपनी लगातार मदद से हालात को थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) को इस मुसीबत की घड़ी में एक ऐसी महिला का साथ मिला है, जिसे एक्टर सबसे अमीर महिला बता रहे हैं. 

सोनू सूद को मिला डोनेशन

चाहे अस्पताल में बेड का इंतजाम कराना हो या फिर मरीज तक ऑक्सीजन पहुंचानी हो, सोनू (Sonu Sood) हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं. इस बीच एक महिला ने सोनू सूद फाउंडेशन (Sonu Sood Foundation) में 15,000 रुपये डोनेट किए हैं, इस डोनेशन से सोनू सूद गदगद हो गए हैं


सोनू ने किया धन्यवाद 


सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) ने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा- 'बोड्डू नागा लक्ष्मी, एक दिव्यांग लड़की और यूट्यूबर है. आंध्र प्रदेश के छोटे गांव की रहने वाली लक्ष्मी ने सूद फाउंडेशन में 15 हजार रुपये दान में दिए हैं. ये रकम उनकी पांच महीने की पेंशन है. मेरे लिए वो सबसे अमीर भारतीय हैं. किसी का दुख देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं होती है. ये एक असली हीरो हैं.'

कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने ठुकराया तो साजिद नाडियाडवाला ने लगाया गले, साइन की रोमांटिक फिल्म

 

साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) काफी समय से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ एक फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं. करण जौहर (Karan Johar) ने कार्तिक को दोस्ताना-2 से आउट किया तो साजिद ने अपनी नई फिल्म के लिए साइन कर लिया है.

मुंबई. बॉलीवुड के 'चॉकलेटी बॉय' यानी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को करण जौहर (Karan Johar) ने अनप्रोफेशनल बिहेवियर के चलते फिल्म से बाहर किया. इस खबर के बाद ये चर्चाएं थीं कि धीरे-धीरे करण, कार्तिक के करियर को भी बर्बाद कर देंगे. काफी हंगामा हुआ लेकिन कहते हैं, कि ईश्वर सब ठीक करता है. कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने ठुकराया तो एक्टर को निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) इस मुश्किल घड़ी में उनका सहारा बने, उन्होंने ना सिर्फ कार्तिक आर्यन को गले लगाया बल्कि उनके साथ एक फिल्म भी साइन कर ली है.

रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) काफी समय से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ एक फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं. करण जौहर (Karan Johar) ने कार्तिक को दोस्ताना-2 से आउट किया तो साजिद ने अपनी नई फिल्म के लिए साइन कर लिया. साजिद नाडियाडवाला की यह अपकमिंग फिल्म समीर विद्धवंस (Sameer Vidwans) डायरेक्टर करेंगे, जो एक फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है. कार्तिक आर्यन की इस लव स्टोरी का निर्माण साजिद नाडियाडवाला का बैनर नमाह पिक्चर्स के साथ मिलकर करेगा.
दरअसल, कार्तिक आर्यन की इमेज एक चॉकलेटी बॉय की है, जिस कारण साजिद नाडियाडवाला एक रोमांटिक लवस्टोरी की तलाश में थे. साजिद के हाथ एक एपिक लव स्टोरी लग गई है और उन्होंने इसमें कार्तिक आर्यन को लेने का फैसला किया है. कार्तिक आर्यन ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें उनका ऐसा रोमांटिक अवतार नहीं दिखा होगा, जैसा अब दिखने जा रहा है.
नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर समीर विद्धवंस इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. जैसे ही इसका प्री-प्रोडक्शन वर्क पूरा हो जाता है और कोविड की वजह से बिगड़े हालात सामान्य हो जाते हैं, साजिद नाडियाडवाला इसका ग्रैंड अनाउंसमेंट करेंगे. हालांकि अभी तक फिल्म के लिए फीमेल लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई हैं. कहा जा रहा है इसका फैसला मेकर्स कुछ दिनों में कर देंगे.

Dell MS116 1000DPI USB Wired Optical Mouse

https://amzn.to/38wb2a8  माउस सिर्फ ₹299 में बहुत अफॉर्डेबल प्राइस में है कोई भी या माउस लेना चाहता है लिंक पर क्लिक करें